गिरिडीह। पिछले एक माह पूर्व से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा पूरे झारखंड के 81 विधानसभाओं में क्रमवार ...
गिरिडीह।
पिछले एक माह पूर्व से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा पूरे झारखंड के 81 विधानसभाओं में क्रमवार चल रही है। इस कड़ी में छठे चरण के तहत आगामी 1 अक्टूबर को गिरिडीह जिले में गिरिडीह विधानसभा एवम गांडेय मे विधानसभा संकल्प यात्रा आहूत है।
गिरिडीह विधानसभा के अजीडीह फुटबॉल मैदान मे 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से श्री मरांडी का कार्यक्रम होना है। इसकी तैयारी अब अंतिम चरण मे है।
इसको लेकर पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने अपने आवासीय कार्यालय मे जानकारी देते हुए बताया की वर्तमान हेमंत सरकार के भ्रष्टचार,लचर विधि व्यस्था,राज्य में फैले लूट - खसोट की स्थिति,बढ़ती अपराधिक घटनाओं एवम सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध मे माननीय बाबूलाल मरांडी जी की यह संकल्प यात्रा गिरिडीह में ऐतिहासिक होने वाली है। कहा की इसको लेकर शुरुवात से सभी कार्यकर्ता जोर शोर से लगे हुए है।
तैयारी की अंतिम चरण चल रही है। इसको मूर्त रूप देने के लिए सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गई है। कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। दूर दराज के क्षेत्रों से कार्यकर्ता और समर्थकों के भारी संख्या में पहुंचने की तैयारी है।
इसके लिए कार्यकर्ताओं को सुविधा के साथ साथ जिम्मेवारी भी दी जा रही है।
इस दौरान जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा,संजय सिंह,अनूप सिन्हा,संजीत सिंह पप्पू,गोविंद तुरी,प्रकाश दास,रंजन सिन्हा,सत्येंद्र कुमार,कमलकांत मंडल,संतोष गुप्ता,शिवपूजन ठाकुर,सौरभ सागर मिश्रा एवम अन्य लोग उपस्थित थे।
COMMENTS